घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव चौकी के तिवारीपुर गांव जहरीले कीड़े के काटने से किसोरी की हुई मौत निवासी संतोष कुमार की पुत्री सुषमा 18 वर्ष देर शाम खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। बताया जा रहा है सोने के दौरान किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। काटे जाने की जगह में खुजली के साथ दर्द महसूस होने लगा। किशोरी ने जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के द्वारा घरेलू इलाज के साथ झाड़-फूंक करने वालों को दिखाया गया। आराम न मिलने पर डॉक्टरों को भी दिखाया गया। लेकिन सुबह के करीब लड़की की मौत हो गई। सुबह के करीब बदन से पसीना निकलता देख फतेहपुर के जहानाबाद ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत बताया। भीतरगाव चौकी इन्चार्ज राजेश बाजपेई ने बताया कि परिजन नहीं मिले थे। ग्रामीणों के मुताबिक लड़की का पूरा बदन नीला पड़ गया था। उसकी मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है।
भीतरगांव चौकी तिवारीपुर जहरीले कीड़े के काटने से किसोरी की हुई मौत
Comments
Post a Comment